श्रीमती नैनू देवी टकारिया, जिला शिरोही (राजस्थान), एक गृहिणी थी ऋण लेते समय वह बेरोजगार थी । गांव के एक अन्य लाभार्थी से उन्हें एनएसटीएफडीसी योजनाओं के बारे में पता चला । आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत ऋण लेने के लिए उन्होंने एससीडीसी के जिला कार्यालय को संपर्क किया । नवम्बर2005 में उन्हें 50000/-रुपए का ऋण मंजूर हुआ । उन्होंने परचून की दुकान खोली तथा वर्तमान में वह दुकान से 1500/-रुपए मासिक आय अर्जन कर रही है । उनके पति एक श्रमिक हैं तथा दुकान चलाने में वह नैनू देवी की सहायता करते हैं । अपने ऋण के पुनर्भुगतान में वह नियमित है । यह ईकाई राज्य चैनेलाइजिंग एजेंसी कार्यालय से 2 किलो मीटर दूर स्थित है ।