
श्रीमती मंडा कृष्णा पवार ,उम्र 35 वर्ष, रिहायिश गांव एवं पोस्ट आफिस वरतकनगर, तालुक जिला मुखडा, महाराष्ट्र एक अनपढ़ मजदूर है । एनएसटीएफडीसी से जनरल स्टोर की दुकान हेतु सहायता लेने से पूर्व उनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8000/-रुपए प्रतिवर्ष थी । उन्हें एनएसटीएफडीसी एवं उनके कार्यक्रमों के बारे में क्षेत्र के सरकारी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त हुई । अतः अपनी पारिवारिक आय को बढ़ाने हेतु उन्होंने एनएसटीएफडीसी से अपने आवास पर जनरल स्टोर दुकान चलाने हेतु ऋण लेने का निश्चय किया । जनवरी, 2005 में एनएसटीएफडीसी की राज्य एजेंसी के जिला कार्यालय ने उनकी ऋण हेतु आवेदन करने में मदद की । तदनुसार जुलाई,2005 में उन्हें इस कार्य हेतु 40000/-रुपए मंजूर किए गए । तभी से वह यह दुकान बड़ी सफलतापूर्वक चला रही है तथा 2200/-रुपए प्रतिमाह कुल आय अर्जन कर रही है एवं अपना ऋण नियमित रूप से चुका रही है । अतिरिक्त आय ने एक नया घर बनाने में उनकी सहायता की है ।